जनसुनवाई में उपभोक्ताओं की समस्या का हुआ समाधान 

जन-सुनवाई मे 29 शिकायतें दर्ज, कई का मौके पर निस्तारण

 प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता ने अधिकारियों को उपभोक्ताओं के प्रति संवेदनशील तथा पूर्ण जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए

मेरठ। पीवीवीएनएल  के अन्तर्गत सभी विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से  मंगलवार को ऊर्जा भवन मेरठ स्थित सभागार मे संभव कार्यकम के अन्तर्गत आयोजित जन सुनवाई में कुल 29 शिकायतें दर्ज की गई। प्रबन्ध निदेशक  रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई जन-सुनवाई के दौरान मेरठ, बुलन्दशहर, सहारनपुर आदि जनपदों से आए उपभोक्ताओं द्वारा बिलिंग, मीटर एवं विद्युत आपूर्ति से संबंधित कुल 29 शिकायतें दर्ज कराई। जिसमें कई समस्याओं का अधिकारियों ने मौके पर निस्तारण कर दिया। 

जन-सुनवाई मे विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और शिकायतों का समाधान प्रभावी रूप से किया, उपस्थित अधिकारियों द्वारा कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए उपभोक्ताओं को बडी राहत प्रदान की गई। प्रबन्ध निदेशक द्वारा निर्देशित किया गया की शेष लंबित शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से किया जाएं।

प्रबन्ध निदेशक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि उपभोक्ताओं के प्रति संवेदनशील रहें तथा पूर्ण जवाबदेही के साथ कार्य करें। उन्होनें यह भी कहा कि जिन प्रकरणों में स्थलीन निरीक्षण आवश्यक हैं उनमें अधिकारियों के बीच समन्वय बनाकर मौके पर जाकर, समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यह भी निर्देशित किया गया की समस्याओं का समाधान यथासंभव स्थानीय स्तर पर ही किया जाए जिससे अनावश्यक देरी और परेशानी से बचा जा सके।

जन-सुनवाई मे डिस्कांम के वरिष्ठ अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही जिसमें आशु कालिया निदेशक ,एन.के. मिश्र , स्वतंत्र कुमार तोमर शामिल रहे। इसके अतिरिक्त जन सुनवाई में अनुराग भल्ला अधीक्षण अभियन्ता, अरुण कुमार अधीक्षण अभियन्ता,  अभिषेक सिंह अधीक्षण अभियन्ता,  मो. अरशद अधीक्षण अभियन्ता, सोनग सिंह स्टॉफ आफिसर,प्रशान्त सोनी, सौरभ गंगला एवं अन्य अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी आदि ने भी सक्रिय योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts