जीएसटी  इंस्पेक्टर के घर हिस्ट्रीशीटर की गुंडागर्दी

 पिस्टल तानकर दी जान से मारने की धमकी, पांच पर मुकदमा दर्ज 

मेरठ। थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव कैली निवासी जीएसटी के इंस्पेक्टर अतुल त्यागी ने गांव के ही हिस्ट्रीशीटर पर अपने साथियों के साथ मकान पर आकर गाली गलौज व पथराव का आरोप लगाया है। साथ ही पिस्टल तानने का आरोप लगाकर जान को खतरा बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली । पीड़ित पक्ष ने इस मामले में हिस्ट्रीशीटर सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

गांव कैली निवासी जीएसटी इंस्पेक्टर अतुल त्यागी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नो बजे वह अपने घर पर आया था। तभी वैगन आर कार में सवार होकर आए गांव के ही हिस्ट्रीशीटर अभिषेक उर्फ कलवा अपने साथी तुषार त्यागी, हर्षित, सोनी और विपिन के साथ पिस्टल लेकर उसके मकान पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगे। 

आरोप है कि बाद में इन लोगों ने मकान पर पथराव भी किया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जान से मारने का प्रयास

पीड़ित ने आरोपितों पर पिस्टल तानकर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इस मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से थाने पर पांच आरोपित युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

बोले अधिकारी 

इंस्पेक्टर देव सिंह रावत का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts