एमएसएमई को लेकर उद्यमियों के साथ आऊटरीच बैठक का आयोजन
उद्यमियों को बैंक अधिकारियों ने योजनों के प्रति किया जागरूक
मेरठ। शनिवार को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय, ने उद्योग मंदिर, परतापुर औद्योगिक क्षेत्र में एक एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पीआईईएमए के अध्यक्ष निपुण जैन (प्रबंधक) नितिन कपूर (सचिव) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें।
बैठक में मेरठ जोन के औधोगिक घरानों के सीईओ ने सैकड़ो की संख्या में भाग लिया तथा एमएसएमई सैक्टर में औधोगिक कारोबार को बढ़ावा देने हेतु सैन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया की अनेको ऋण स्कीमें जैसे सेन्ट बिजनेस लोन, सेन्ट जीएसटी, सेन्ट होटल इण्डस्ट्रीज और सेन्ट संजीवनी (चिकित्सा संबंधी) उपस्थित बैंक अधिकारियों ने डिजिटल जानकारियों सहित जाना। इस कार्यक्रम में मंच के माध्यम से सैन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल राणा जी ने अपने संबोधन में कहा मेरठ महानगर में अब बेहतर रोड कनेटिविटी व दिल्ली के नजदीक होने पर औधोगिक क्षेत्र में नई संजीवनी मिलेगी। अब सैन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया करोड़ों रूपये के लोन को कम समय में व्यापारियों के खातों में भेज रहा है, ताकि वह अपने औधोगिक परिक्षेत्र में बेहतर कर सके। कार्यक्रम में उपस्थित पीआईईएमए, मेरठ के अध्यक्ष श्री निपुण जैन (प्रबंधक) ने कहा कि अब हम नये युग में प्रवेश कर गये है अब मेरठ के व्यपारियों के पास सरकार की महत्वकांक्षी योजनाएं दिल्ली से मेरठ के लिए चल रही रैपिड, चार हाइवें व एक गंगा एक्सप्रेस-वे मार्ग है जिससे मेरठ के खेल उधोग, हैण्डलूम सैक्टर व ज्वैलरी कारोबार में मेरठ से पूरब के जिलों में भी भेज रहें है। इसमें बैंक का भी सहयोग हमें प्राप्त हो रहा है, हम चाहते है कि बैंक और मेरठ के व्यापारी भी एक दूसरे के पूरक बनें। बैठक के अंत में व्यापरियों और सम्मानित बैंक कर्मचारियों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


No comments:
Post a Comment