चलती कार में लगी आग चालक ने कूदकर बचाई जान
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक चलती कार में भीषण आग लग गई। हापुड़ रोड पर हुई इस घटना में कार चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
, जमुना नगर निवासी अदममीर अपनी बलेनो कार से हापुड़ अड्डे की ओर से घर लौट रहे थे। हापुड़ चुंगी पार कर आरएम हॉस्पिटल के पास पहुंचते ही उनकी कार से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग लग गई।बताया गया कि कार ऑटोमेटिक लॉक थी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। हालांकि, अदममीर किसी तरह कार से बाहर निकलने में सफल रहे। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार आग के गोले में तब्दील हो गई।मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उस पर काबू पाना संभव नहीं हो सका। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी को आग का संभावित कारण माना जा रहा है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।


No comments:
Post a Comment