पैसे के विवाद मे हुई थी अमन की हत्या

 पुलिस दो युवकों को किया गिरफ्तार 

  मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के ऊंचा सददीक नगर में खाना खाने  के बाद घर के बाहर टहल रहे युवक की बाइक सवार बदमाशों ने गोली  मार दी गयी गंभीर अवस्था में उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वही पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ पैसो का विवाद सामने आया है। पकड़े गये आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। 

ऊंचा सद्दीकनगर निवासी मुन्तियाज का 20 वर्षीय बेटा अमन लालकुर्ती पैठ में ठेले पर कपड़े बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार रात खाना खाने के बाद अमन घर के बाहर गली में टहल रहा था। तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और उससे मारपीट करने लगे। विरोध करने पर एक हमलावर ने पीछे से अमन के सिर में गोली मार दी।गोली लगने के बाद अमन गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा और हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने अमन को तुरंत गढ़ रोड स्थित आनंद अस्पताल में भर्ती कराया।हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे रविवार रात मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही अमन की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के अनुसार, घायल अवस्था में अमन ने फैजान, अनस उर्फ मोनी और शंभू पर हमले का आरोप लगाया था। इस आरोप के आधार पर पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

आरोपियों ने दो माह पूर्व 35 हजार की खरीदी थी पिस्टल 

 देर रात में पुलिस ने दो हत्यारोपित शम्मी व सूफियान को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में सूफियान ने बताया कि दो महीने पहले उसने अमन से 35 हजार रुपये में पिस्टल खरीदा था। कई दिनों से अमन उस पर पांच हजार रुपये देने का दबाव बना रहा था। पैसे नहीं देने पर वह उससे दूसरे पिस्टल बिकवाने को कह रहा था।इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। जिसके चलते सूफियान ने अमन क सिर में सटाकर गोली मार दी थी। एसएसआई छैल बिहारी ने बताया कि दोनों हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करेगी।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts