सपा सांसद के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

 पीएम मोदी पर टिप्पणी को लेकर जताया विरोध

मेरठ। प्रदेश के महोबा से समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में शहर  में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान शहर का राजनीतिक माहौल गर्मा गया और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए।

सैकड़ों की संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी और भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल के नेतृत्व में जिला मुख्यालय स्थित डीएम आवास पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने समाजवादी पार्टी सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध दर्ज कराया।

भाजपा नेताओं का आरोप है कि सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोना खरीदने को लेकर की गई अपील पर कथित रूप से आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोपित सांसद से सार्वजनिक माफी की मांग भी उठाई।भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ इस तरह की भाषा का प्रयोग स्वीकार्य नहीं है और इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts