पुलिस ने बिना अनुमति स्थापित हो रही प्रतिमा जब्त की
मौके से लोग भागे, मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात
मेरठ। कंकरखेड़ा के गांव पावली खास में शनिवार देररात करीब दो बजे हंगामा खड़ा हो गया। गांव के ही पाल समाज के कुछ लोग पुलिस प्रशासन ने बिना अनुमति लिए अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोग शोर शराबा करते हुए भाग निकले। पुलिस ने प्रतिमा को कब्जे में ले लिया। वहीं जिस मंदिर परिसर में प्रतिमा लगाई जा रही थी, वहां के गेट को बंद कर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
दरअसल, पावली खास गांव में पाल समाज के दो गुट हैं। जिनमें से एक गुट सपा और दूसरा गुट भाजपा का समर्थन करता है। बताया जाता है कि सपा गुट के कुछ युवकों ने शनिवार देर रात शिव मंदिर के पास स्थित जाहरवीर गोगाा जी महाराज के मंदिर परिसर में अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा लगा रहे थे। इसकी सूचना के बाद इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ पावली खास गांव में पहुंचे। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद युवक शोर शराबा मचाते हुए मौके से भाग निकले। इस दौरान ग्रामीण भी अपने घरों से बाहर आ गए।
पुलिस ने प्रतिमा को अपने कब्जे में दूसरी जगह पहुंचाया। परिसर का गेट बंद कर बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल गश्त भी किया। साफ चेतावनी दी कि अगर अराजकता फैलाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया गया तो मुकदमें दर्ज कर सख्त कार्रवाई तय है। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि बिना अनुमति के प्रतिमा लगाई जा रही थी। गांव में पाल समाज में एक भाजपा और दूसरा सपा समर्थन का गुट हैं। सपा समर्थन वाला गुट प्रतिमा लगा रहा था। युवकों को चिंहित कर केस दर्ज किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment