एडवेंचर क्रिकेट कप में ऋषभ और जीटीबी की जीत से शुरूआत
-- नैनीताल के सातताल में रविवार से हुई टूर्नामेंट की शुरूआत
मेरठ। नैनीताल के सात ताल में रविवार से एडवेंचर क्रिकेट कप की शुरूआत हुई। टूर्नामेंट के पहले दिन ही मेरठ की ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने जीत के साथ शुरूआत की। जीटीबी ने शानदार 9 विकेट से मैच जीता।
पहले मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। इसमें भाविक ने 41, अर्नव ने 40, वंश ने 42, अक्षय ने 39 व युग ने 38 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में प्रत्यक्ष ने तीन, कार्तिक ने तीन, कबीर ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हलद्वानी की टीम 18.1 ओवर में 180 रन ही बना सकी। ऋषभ की टीम ने 43 रन से मैच जीता। गेंदबाजी में ऋषभ की ओर से देवांश ने तीन, विराट ने तीन, युग ने तीन विकेट लिए।
दूसरे मैच में लखनऊ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 170 रन बनाए। इसमें मनजीत ने सबसे अधिक 43 रन की पारी खेली। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की ओर से हिमांशु ने दो, अरहान ने दो, आदित्य ने दो, अरनव ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त कर 9 विकेट से जीत प्राप्त की। इसमें प्रिंस ने 56, आदित्य ने 40, ध्रुव ने 48 रन बनाए। क्रिकेट कोच अतहर अली व आयोजन सचिव आफताब ने बताया कि सोमवार को भी दोनों वर्ग में मैच खेले जाएंगे।


No comments:
Post a Comment