अहिल्याबाई होल्कर ने  मुगलकाल में मुगलों द्वारा नष्ट की गयी देश की 1200 सामाजिक एवं सांस्कृति धरोहर का पुननिर्माण कराया गया

     सुभाष चन्द्र प्रेक्षागह में  लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की  301वीं जयन्ती पर विचार गोक्ष्ठी का आयोजन 

मेरठ। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर समाज उत्थान समिति एवं अखिल भारतीय पाल महासभा द्वारा पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 301वीं जयन्ती पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस प्रेक्षाग्रह, सीसीएसयू  में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका सहेन्द्री पाल, धर्मपत्नी स्व. डा. डी.के. पाल रहीं। विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि डा. सोमेन्द्र तोमर, राज्य मन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार), एवंदिनेश खटीक, राज्यमन्त्री, उ.प्र. सरकार रहे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में हरिकान्त अहलुवालिया, महापौर एवं  अमित अग्रवाल, विधायक मेरठ कैण्ट विधानसभा, रहे। मुख्य वक्ता के रूप में हरवीर सिंह पाल, जिलाध्यक्ष, तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कृपाल सिंह पाल, राष्ट्रीय सचिव, अखिल भारतीय पाल महासभा द्वारा की गयी। 

   कार्यक्रम का शुभारम्भ लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर एवं भारत माता जी के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा सोमेन्द्र तोमर  द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि देश के यस्श्वी प्रधानमन्त्री  नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमन्त्री द्वारा देश एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विगत वर्ष लोकमाता  की जयन्ती बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाने का अनुरोध किया गया था। डा.सामन्द्र जोमर  द्वारा यह भी बताया गया कि उनके द्वारा पिछली जयन्ती पर लोकमाता देवी अहिल्याबाई जी की जयन्ती पर पाल समाज को आश्वासन दिया गया था कि वे अपनी विधानसभा में किसी ना किसी चौराहे का नाम लोकमाता के नाम पर रखने का कार्य करेंगे, जिसके क्रम में उनके द्वारा नूर नगर-लिसाड़ी चौराहे का नामकरण लोकमाता जी नाम करते हुए उसका लोकार्पण  30 मई, 2026 को किया गया है। डा. सोमेन्द्र तोमर जी द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के आदर्शों पर चलने का आवहवान भी किया गया।

 दिनेश खटीक, जन शक्ति, राज्यमन्त्री द्वारा अपने उद्‌द्मोदन में सभी को लोकमाता की जयन्ती की शुभकामना दत्त हुए बताया कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर भगवान शिव की भक्त थी उनके द्वारा अपने शासन काल में मुगलकाल में मुगलों द्वारा नष्ट की गयी देश की 1200 सामाजिक एवं सांस्कृति धरोहर का पुननिर्माण कराया गया जिसमें जिसमें काशी विश्वनाथ, सोमनाथ, विष्णुपाद मन्दिर (गया. बिहार), खजराना मणेश मन्दिर (इंदौर), बद्रीनाथ, द्वारका, रामेश्वरण, केदानाथ, पुरी एवं जगन्नाथ, ओंकारेश्वर जैसे प्रमुख एवं महत्वपूर्ण मन्दिर हैं। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा धर्मशालाओं एवं घाटों का भी निर्माण कराया गया।

वरिष्ठ अतिथि  हरिकान्त अहलुवालिया द्वारा भी सभी को लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयन्ती की शुभामनायें दी गई एवं बताया गया कि उनके द्वारा नूर नगर-लिसाड़ी रोड़ चौराहे का नाम देवी अहिल्याबाई होल्कर  के नाम पर नगर निगम के अभिलेखों में दर्ज कराने का कार्य किया गया।

 अमित अग्रवाल, विधायक, मेरठ कैण्ट विधानसभा द्वारा भी सभी को लोकमाता की जयन्ती की शुभकामनायें देते हुए बताया गया कि जनपद मेरठ में सदर थाने के पीछे बिल्लेश्वर मन्दिर का जिर्णोधार भी लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा कराया गया है वे लगातार पाल समाज के कार्यक्रमों में जाते हैं तथा उन्होंने अपनी विधानसभा से पाल समाज के व्यक्ति को नामित पार्षद के रूप में नगर निगम में पहुंचाने का कार्य किया है।

मुख्य वक्ता हरवीर सिंह पाल द्वारा लोकमाता की जयन्ती की शुभकामना उनके द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर समाज उत्थान समिति एवं पाल महासभा के साथ मिलकर वर्ष 2018 से लोक्नमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयन्ती पर प्रत्येक वर्ष उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम किया जाता है। आरम्भ में कुछ वर्षों तक लोकमाता जी की जयन्ती पर शोभा यात्रा निकाली गयी थी परन्तु अत्यधिक गर्मी के चलते सभी के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि लोकमाता  की जयन्ती पर एक स्थान पर एकत्रित होकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। उनके द्वारा देश के यस्श्वी प्रधानमन्त्री एवं मुख्मन्त्री  द्वारा लोकमाता जी की जयन्ती को पूरे देश एवं प्रदेश में मनाने के निर्णय के लिए हृदय की गहराईयों से धन्यवाद किया गया।हरवीर सिंह पाल द्वारा अपने उ‌द्भोदन में बताया गया कि मा० प्रधानमन्त्री जी द्वारा काशी विश्वनाथ कॉरीडोर के आरम्भ में लोकमाता जी की भव्य एवं विशाल मूर्ति की स्थापना करके मा० प्रधानमन्त्री जी ने पूरे पाल समाज का सम्मान देने का कार्य किया है।

कार्यक्रम की संयोजिका सहेन्द्री पाल द्वारा बताया कि उनके स्व० पति डा. डी.के. पाल द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई के नाम से ग्राम लिसाड़ी में अहिल्याबाई होल्कर इण्टर कॉलेज की स्थापना की. गयी है जिसका उद्देश्य क्षेत्र की गरीब बच्चों को शिक्षित करना है। अहिल्याबाई इण्टर कालेज में ऐसे भी बच्चों को शिक्षा दी जाती है जिनके पास फीस भरने के पैसे भी नहीं होते हैं। उन्होनें बताया कि उनके पति डा. डी.के. पाल, पाल समाज एवं अन्य सामाजिक संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनका स्वर्गवासी होने के उपरान्त पाल समाज के सगठन द्वारा मुझे लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की जयन्ती के कार्यक्रम की संयोजिका बनाकर समाज में कार्य करने वाले लोगों को प्रेणा देने का कार्य किया है। कार्यक्रम का संचालन  रूपेश कुमार पाल जिला मीडिया प्रभारी द्वारा किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से  सत्यप्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय पाल महासभा,दीपक पाल, जिलाध्यक्ष, युवा पाल महासभा,  तपेश पाल (नूरनगर) पूर्व जिलाध्यक्ष युवा पाल महासंभा, उमाशंकर पाल आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts