सेट्रंल मार्केट प्रकरण
प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने के लिए अवनीश अवस्थी से गुहार लगाई
बोले कानूनी प्रकिय के अंतर्गत प्रभावित लोगों को राहत दिलाने के प्रयास जारी है
मेरठ। रविवार को सेंट्रल मार्केट प्रकरण मामले में मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी से लखनऊ स्थित उनके आवास पर पर संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष तरूण गुप्ता ने मुलाकात की। तरूण ने शास्त्री नगर सेट्रल मार्केट से प्रभावित व्यापारियों ,परिवारों,आवासीय सम्स्याओं ,व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पड़ रहे प्रभाव तथा क्षेत्र के भविष्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयाें पर विस्तार से विचार विमर्श किया।
प्रभावित परिवारों एवं व्यापारियों की चिंताओं और समस्याओ्ं को विस्तापूर्वक उनके समक्ष रखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य सलाहाकार अवनीश अवस्थी ने कहा प्रदेश सरकार इस विषय को अत्यंत गंभीरता एवं संवदेनशीलता के साथ देख रही है। प्रभावित परिवारों एवं व्यापारियों को राहत दिलाने के लिए शासन स्तर पर निरतंर प्रयास किये जा रहे है। उन्होने बताया सरकार का उददेश्य ऐसा समाधान करना है । जिससे प्रभावित लोगों को अधिकतम राहत एवं सहयोग प्राप्त हो सके।
उन्होंने बताया कि हाल ही में सांसद अरूण गाेवित व राज्य सभा सांसद डा लक्ष्मी कांत वाजपेयी ने भी शास्त्री नगर सेट्रंल मार्केट के विषय को शासन स्तर पर उठाया था । उन्हाेंने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं शासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस विषय पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जा रहा है। सभी संबधित पक्ष प्रभावित लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर चितिंत एंव प्रयासरत है।
बैठक के दौरान सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन मामले पर चर्चा की गयी । अवनीश अवस्थी ने बताया कि कुछ पक्षों द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में राहत प्राप्त करने के हेतु प्रयास किए गये है तथा वर्तमान मे यह विषय जुलाई माह तक लिए विचाराधीन है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत प्रभावित लोगों को राहत दिलाने के लिए सकारात्म प्रयास जारी है। साथ ही सरकार भी ऐसे विभिन्न विकल्पों पर कार्य कर रही है। जिनसे प्रभावित परिवारों को राहत एवं सहयोग प्रदान किया जा सके।


No comments:
Post a Comment