जमीनी विवाद के चलते भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट
24 दिन के बाद घटना से पर्दा उठा ,पुलिसने आरोपी भाई को किया गिरफ्तार
मेरठ। थाना बहसूमा क्षेत्र के महमूदपुर सिखेड़ा गांव में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या करके लाश को खेत में दबा दिया। हत्या 5 मई को की गई थी, घटना का खुलासा 24 दिन के बाद हुआ है।घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पारिवारिक विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मौके से बड़े भाई कपिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।बताया जा रहा है कि बड़े भाई कपिल ने छोटे भाई अंकुर की हत्या कर दी। इसके बाद लाश को गाड़ दिया। गुरूवार ये पूरा मामला सामने आया है। हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है।
पूरे मामले में एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि महमूदपुर सिखेड़ा गांव में एक महिला जगबीरी ने बहसूमा थाने पर आकर बताया कि इनका 30 साल का भांजा अंकुर 5 मई से गायब है। उन्हें शक है कि अंकुर के बड़े भाई कपिल ने ही उसकी हत्या की है।सूचना पर थानापुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से बड़े भाई कपिल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने 5 मई 2026 को अपने छोटे भाई अंकुर की जमीनी विवाद में हत्या कर दी।हत्या के बाद लाश को खेत में ही दबा दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी फोरेंसिक की टीम मौके पर है मामले की जांच की जा रही है। मुकदमा लिखा गया है।


No comments:
Post a Comment