मेरठ के उप गन्ना आयुक्त यशपाल सिंह,राजीव रॉय का गोरखपुर ट्रांसफर

 मेरठ। मेरठ में उप गन्ना आयुक्त के पद मंडल की जिम्मेदारी संभालने वाले राजीव राय का अब ट्रांसफर हो गया है, वह अब अभी गोरखपुर में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। वहीं गोरखपुर के उप गन्ना आयुक्त यशपाल सिंह को मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है।राजीव राय पहले मेरठ में ही जिला गन्ना अधिकारी भी रह चुके हैं, और उससे पहले भी वह मेरठ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं ।

बीती 17 जून 2025 को उन्होंने मेरठ में उप गन्ना आयुक्त के रूप में पदभाार ग्रहण किया था। इसके बाद 16 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चले भाकियू टिकैत के अनिश्चितकालीन धरने के बाद उनको देवरिया और गोरखपुर से अटैच भी कर दिया गया था।जिसके बाद उनको फिर से सिर्फ मेरठ की जिम्मेदारी दे दी गई थी।

मेरठ में उप गन्ना आयुक्त के रूप में राजीव रॉय ने जब तक मान संभाली इस बीच सभी किसान संगठनों के साथ-साथ गन्ना समिति के चेयरमनों ने भी उनके यहां पर धरना दिया।इनमें दिसंबर में चले भाकियू टिकैत के अनिश्चितकालीन धरने में उनकी किसानों के साथ कई बार हॉट टॉक भी हुई थी।वहीं जब उनको धरने के बाद देवरिया और गोरखपुर अटैच कर दिया गया था तो दस पर धरने पर बैठे किसानों ने इस फैसले को किसानों का अपमान करने का नतीजा बताया था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts