नयी नवेली दुल्हन के साथ मेला नौंचदी पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष
हरियाणवी डांस शो देखा; 3 दिन पहले भाजपा नेता से की थी शादी
मेरठ। समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव की पूर्व पत्नी मोनिका यादव भाजपा नेता से शादी के बाद रविवार को पहली बार मेरठ पहुंचीं। नौचंदी मेले में मोनिका और उनके पति गौरव चौधरी का बुके देकर स्वागत किया गया।
मेले में मानिका लाल रंग की साड़ी में नजर आईं। उन्होंने गौरव के साथ हरियाणवी नाइट कार्यक्रम का आनंद उठाया। मशहूर हरियाणवी कलाकार रेणुका पवार का डांस शो देखा। बाद में दोनों ने मेला घूमा। लोगों से मुलाकात की।
दरअसल, मोनिका ने गुरुवार (28 मई) को मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा नेता गौरव चौधरी के साथ हिमाचल में सात फेरे लिए थे। शादी में दोनों का परिवार मौजूद रहा था। मोनिका इस वक्त भाजपा में हैं। फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।मोनिका का आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव से 2016 में तलाक हो चुका है। गौरव भी अपनी पूर्व पत्नी को तलाक दे चुके हैं। यानी, दोनों की ये दूसरी शादी है। एक साल से दोनों में बातचीत चल रही थी। उनकी पहली मुलाकात सीएम आवास में हुई थी। बाद में दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ गए।
2027 में चुनाव लड़ने पर बोले- पार्टी का आदेश मानेंगे
मोनिका यादव ने कहा- आज मुझे मेरठ के ऐतिहासिक नौचंदी मेले में आने का मौका सिर्फ चौधरी साहब (गौरव चौधरी) की वजह से मिला है। गौरव ने कहा- मेरा मोनिका को इस मेले में लाने का मकसद यह है कि वह हमारी पौराणिक संस्कृति को जान सकें।
2027 में चुनाव लड़ने पर गौरव ने कहा- अभी हम दोनों जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभा रहे हैं। हम दोनों ही भाजपा के कार्यकर्ता हैं। पार्टी जो भी आदेश देगी, उसी के अनुसार काम करेंगे।


No comments:
Post a Comment