अस्पताल संचालक के घर पर नकापोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की

-आरोपी बदमाशों की करतूत सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई 

-फायरिंग की घटना से जुर्रानपुर गांव में अफरा-तफरी मची 

मेरठ।लोहिया नगर थाना क्षेत्र के जुर्रानपुर गांव में  अस्पताल संचालक के घर के बाहर नकाबपोश बदमाशों ने तोबड़तोड़ फायरिंग करके दहशत फैला दी। गोलियों की गूंज से गांव में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए बाइकों से भाग गए। यह पूरी वारदात गांव और पीड़ित के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान में जुट गई है। 

 जुर्रानपुर गांव निवासी राबिन भड़ाना एमसीसी अस्पताल के संचालक हैं। गुरुवार रात ढाई बजे तीन बाइकों पर सवार नौ नकाबपोश बदमाश उनके और भतीजे आकाश के घर के बाहर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग की। रात में गोलियों की गूंज से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और वह घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों का आता देखकर आरोपी बाइकों से हवा में हथियार लहराते हुए बिजली बंबा की तरफ भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस को मौके से खाली खोके मिले है और रोबिन भड़ाना के मकान की दीवारों और गेट पर गोलियों के निशान भी। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस ने पीड़ित के घर के बाहर और गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें नकाबपोश बदमाश फायरिंग करते हुए कैद हो गए। रॉबिन भड़ाना ने पुलिस को बताया, उनका किसी से कोई विवाद नहीं चल रहा है। इसके पीछे कौन लोग हैं। इसकी जानकारी भी नहीं है। लोहिया नगर थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।  




No comments:

Post a Comment

Popular Posts