पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद होली-दिवाली एकसाथ मनी
मेरठ। पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सोमवार की दोपहर से लेकर रात तक जमकर जश्न मनाया। खूब मिठाइयां खिलाई गईं, फिर साथ में होली और दिवाली एकसाथ मनाई।
बेगमपुल पर शाम को जीत के बाद सांसद अरुण गोविल, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, डॉ. सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी अश्वनी त्यागी, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, प्रवीण वशिष्ठ, कैंट बोर्ड की निवर्तमान उपाध्यक्ष बीना वाधवा समेत अनेक भाजपा नेताओं ने एक-दूसरे को चुनाव में जीत की बधाई दी। होली-दिवाली एकसाथ मिलाकर मिठाइयां बांटीं। इस दौरान बेगमपुल इलाके में काफी देर तक ट्रैफिक प्रभावित रहा। बागपत रोड हरमन सिटी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में भी भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर सिंह पाल व महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी के नेतृत्व में जीत का जश्न मना। न्यू मोहनपुरी स्थित राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव में जीत पर खुशी मनाई।


No comments:
Post a Comment