36 घंटे में गंगा एक्सप्रेस वे से गुजरे 9500 वाहन 

 गुगल मेप पर दिखाई देने गंगा एक्सप्रेस वे 

मेरठ। गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात 12 बजे से वाहनों का प्रवेश शुरू कर दिया गया था। गुरुवार को मेरठ के खड़खड़ी टोल प्लाजा पर वाहनों का टोल कर्मियों ने पूजा करके और नारियल फोड़कर स्वागत किया। 36 घंटे में  9500 वाहन  गंगा एक्सप्रेस वे से वाहन गुजरे। अब गुगल मेप पर गंगा एक्सप्रेस वे दिखाई देने लगा है। 

एक्सप्रेसवे पर रात 12 बजे के बाद पहले 36 घंटे में दोनों ओर से कुल  वाहनों की संख्या 9500 वाहन गुजरे । 

प्रधानमंत्री ने बुधवार को हरदोई में भव्य समारोह के दौरान गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया था। इसके साथ ही संचालनकर्ता कंपनियों ने बुधवार मध्य रात्रि 12 बजे से इस पर वाहनों के संचालन को अनुमति दे दी थी।मेरठ से बदायूं तक के 130 किमी लंबे प्रथम पैकेज की संचालनकर्ता एजेंसी आइआरबी के मुताबिक रात में इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की संख्या काफी कम रही। सुबह आठ बजे तक पहले आठ घंटे में इस मार्ग पर दोनों ओर से (प्रवेश करने वाले तथा प्रयागराज से आने वाले) गुजरने वाले वाहनों की संख्या 1200 रही।

शाम छह बजे तक दोनों ओर की यह संख्या 4300 पहुंच गई। एजेंसी अधिकारियों का कहना है कि एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले वाहनों की संख्या की रिपोर्ट प्रत्येक 24 घंटे में तैयार होगी। पहले दिन यहां से गुजरने वाले वाहनों की संख्या संतोषजनक रही। धीरे धीरे यह संख्या बढ़ेगी।

गूगल मैप पर आया गंगा एक्सप्रेसवे

वाहनों के संचालन के साथ ही गूगल मैप पर गंगा एक्सप्रेसवे दिखाई देने लगा। अभी तक प्रयागराज तक जाने के लिए कई हाईवे, एक्सप्रेसवे व अन्य मार्गों से गुजरकर जाना होता था, लेकिन अब गूगल मैप पर मेरठ से प्रायगराज तक का रास्ता बिल्कुल सीधा दिखाई दे रहा है।खास बात यह है कि गंगा एक्सप्रेसवे का नाम दर्ज होते ही अब प्रयागराज तक के लिए एक मात्र रूट गंगा एक्सप्रेसवे का ही प्रदर्शित हो रही है।

बेगमपुल से प्रयागराज 637 किमी, समय 7.40 घंटे

गंगा एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 594 किमी है लेकिन गूगल मैप पर मेरठ के बेगमपुल (जीरो माइल) से प्रयागराज शहर तक का कुल रास्ता 637 किमी लंबा दिखाई दे रहा है।जिसे तय करने में 7.40 घंटे का समय गूगल मैप दिखा रहा है। दरअसल गंगा एक्सप्रेसवे का प्रवेश द्वार बेगमपुल से 16 किमी दूर है जबकि प्रयागराज में इसका अंतिम बिंदु भी प्रयागराज शहर से लगभग 25 किमी दूर है।

पूजा करके किया वाहनों का स्वागत

गुरुवार सुबह से ही खड़खड़ी स्थित टोल प्लाजा पर तैनात संचालनकर्ता एजेंसी आइआरबी इंफ्रा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वहां पहुंचने वाले वाहनों के स्वागत का सिलसिला शुरू किया। जो कि शाम तक चला।

आइआरबी इंफ्रा के सीजीएम अनूप सिंह ने बताया कि मल्टी लेन फ्री फ्लो सिस्टम के कारण टोल प्लाजा पर वाहनों को रुकने की जरूरत नहीं है।

लिहाजा अधिकांश वाहन बिना रुके ही आगे बढ़ गए लेकिन जो वाहन भी टोल प्लाजा के पास रुका उसी का कर्मियों ने पूजा करके और वाहन के सामने नारियल फोड़कर स्वागत किया। अनूठा स्वागत देखकर वाहन मालिक भी गदगद दिखाई दिए। उन्होंने टोल कर्मियों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts