डॉ. पंकज राणा ने शोभित विवि में किया रजिस्ट्रार का पदभार ग्रहण
मेरठ। शोभित विश्वविद्यालय में वरिष्ठ प्रशासक डॉ. पंकज राणा ने रजिस्ट्रार के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. वी.के. त्यागी, वरिष्ठ निदेशक (एचआर) प्रो. देवेंद्र नारायण तथा विश्वविद्यालय के सभी निदेशकगण उपस्थित रहे। डॉ. राणा को उच्च शिक्षा क्षेत्र में 36 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है। वे इससे पूर्व विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में रजिस्ट्रार एवं परीक्षा नियंत्रक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनका स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।


No comments:
Post a Comment