टीबी के प्रति गर्भवती महिलाओं को किया जागरूक
मेरठ। देश को टीबी मुक्त करने का अभियान जारी है। जिला क्षय रोग विभाग ने आंनदित नर्सिंग होम एक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं को टीबी व एचआईवी के प्रति जागरूक किया गया।
जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर शबाना बेगम द्वारा टीबी के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने बताया टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है। अब इसका उपचार निशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने बताया मरीज के ठीक होने तक प्रति माह एक हजार रूपये प्रति माह दिया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं को टीबी एंव एचआईवी की जांच कराने की अपील की । इस दौरान उन्होंने प्रचार प्रसार पोस्टऱ के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया।


No comments:
Post a Comment