पुलिस भारोत्तोल  प्रतियोगिता में  पहले दिन आगरा ,बरेली वाराणसी का रहा दबदबा 

 एसपी देहात ने किया उद्घाटन ,प्रतियोगिता  में 13 जोन के 414 पुरूष एवं 150 महिला कुल 564 खिलाड़ी कर रहे शिरकत 

मेरठ। सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन में   तृतीय उ.प्र. पुलिस वार्षिक भारोत्तोलन कलस्टर (भारोत्तोलन, योग व पाॅवर लिफ्टिंग)(महिला/पुरूष) प्रतियोगिता वर्ष-2026  का  शुभारंभ हुआ । चार दिन चलने वाली प्रतियोगिता के पहले दिन आगरा, बरेली व वाराणसी का दबदबा रहा। 

प्रतियोगिता वर्ष-2026 का उदघाटन  मुख्य अतिथि अभिजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कर कमलों द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में उ.प्र. पुलिस के 14 जोन में से प्रशिक्षण जोन के अलावा 13 जोन के 414 पुरूष एवं 150 महिला कुल 564 खिलाडियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। 

पहले दिन 60 किग्रा0 भारवर्ग  पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान पर पीएसी पूर्वी जोन के राघवेन्द्र कुशवाह रहे। दूसरे स्थान पर पीएसी पश्चिमी जोन के शुभम कुमार तीसर स्थान पर आगरा जोन के अनीसुर्रहमान रहे।  65 किग्रा0 भारवर्ग में  में प्रथम स्थान पर रोहित कुमार प्रयागराज जोन रहे । दूसरे स्थान पर देव कुमार पीएसी पश्चिमी जोनरहे। तीसरे स्थान पर  जितेन्द्र कुमारबरेली जोन रहे। 72 किग्रा. भारवर्ग  में प्रथम स्थान वाराणसी जोन सुदेश पांडे ादूसरा स्थान रेडियो जोन निरपेन्द्र कुमार ने व तीसरा स्थान पीएसी पश्चिमी जोन  अक्षय कुमार ने प्राप्त किया। 

 महिला के 48 वर्ग में बनारस जोन की राधा देवी दूसरा पूनम आगरा जोन, 53 किलो वर्ग में प्रथम स्थान आगरा जोन केी शालिनी दूसरा स्थान बरेली जोन की रेनू ने प्राप्त किया। 58 किलो वर्ग में मेरठ जोन की शालू ने प्रथम आगरा जोन की कुमकुम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 63 किलो वर्ग में प्रयागराज जोन की सलोनी सिंह ने प्रथम, बरेली जोन की गुटकन भाटी ने दूसरा व आगरा जोन की मेघना तोमर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

 इस मौके पर  अवनीश कुमार पुलिस अधीक्षक अपराध/लाईन्स,शुचिता सिंह क्षेत्राधिकारी लाईन्स, हरपाल सिंह प्रतिसार निरीक्षक, यशपाल सिंह उ.नि.स.पु., उदयवीर सिंह उ.नि.ना.पु., संतोष कुमार उ.नि.स.पु, मु.आ. योगेन्द्र सिंह एन.आई.एस. प्रशिक्षक, अमरनाथ त्यागी सचिव जिला भारोत्तोलन संघ मेरठ, सत्यप्रकाश जिला सचिव पावर लिफ्टिंग संघ मेरठ एवं ऋषिपाल सिंह जिला सचिव योग मेरठ, मु.आ.ना.पु. सुनील कुमार प्रभारी स्पोर्टस, मु.आ.स.पु. पंकज कुमार एवं समस्त टीम मैनेजर्स/उ.प्र.पु टीम कोच व जनपद मेरठ के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।    

No comments:

Post a Comment

Popular Posts