पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, हंगामा

मेरठ। शास्त्री नगर में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने को लेकर कांग्रेसियों ने कड़ा एतराज जताया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला और विशाल वशिष्ठ  घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे और उक्त घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। 

बता दें कि मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने वाले असामाजिक तत्वों ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा के दोनों हाथ तोड़ दिए। घटना से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। उधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रकरण की जानकारी ली और प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के समक्ष घटना को लेकर रोष व्यक्त किया। हालांकि आनन फानन में क्षतिग्रस्त प्रतिमा को ठीक कराया गया। अवनीश काजला ने कहा कि यह घटना केवल एक प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों एवं महान नेताओं के सम्मान पर हमला है। उन्होंने प्रशासन से मांग की मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया।इस दौरान वार्ड अध्यक्ष अमित शर्मा, अजय चौधरी, सहरयाब मुखिया, विनय उपाध्याय और  अजीम प्रधान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts