ट्रांसपोटर्स ने एसपी सिटी के समक्ष  रखी सुरक्षा और जाम की समस्या

मेरठ। शुक्रवार को   यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुलिस के सामने सुरक्षा और जाम से जुड़ी समस्याएं रखीं। दोनो एसोसिएशन के पदाधिकारी एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले से मिलने पहुंचे। 

ट्रांसपोटर्स ने कहा कि समय पर नो एंट्री खोली जाएसाथ ही चैकिंग के नाम पर ट्रक संचालकों का उत्पीड़न न किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने जाम के कारण होने वाली परेशानी की बात भी कही। एसपी सिटी ने आश्वासन दिया कि ट्रांसपोटर्स को पूरी सुरक्षा और पुलिस का सहयोग मिलेगा। ताकि ट्रांसपोटर्स को माल लाने-ले जाने में परेशानी न हो।

प्नतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी  को ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिसमें मुख्य रूप से शहर में नो-एंट्री की समय-सारिणी, माल वाहक वाहनों की चेकिंग प्रक्रिया, अनावश्यक चालान एवं ट्रांसपोर्टरों के साथ हो रही व्यवहारिक दिक्कतों पर विस्तृत चर्चा की गई।

एसपी सिटी ने प्रतिनिधिमंडल की सभी बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन ट्रांसपोर्टरों की जायज समस्याओं के निराकरण हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था व कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को सुचारू चलाने में हर संभव सहयोग दिया जाएगा।इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से अमरजीत पिंकी चिन्योटी, पंकज अनेजा, समीर कोहली, सरदार जसविंदर सिंह, दीपक रहलन, विकास गांधी, सनी गांधी, अमित मल्होत्रा, राजन गुप्ता, ताहिर इस्लाम, राजा शर्मा, राजेंद्र रावड़ा, सरदार कमलजीत सिंह, अभिमान मल्होत्रा, अमनप्रीत, यशोभूम राय, शिवम चिन्योटी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts