मंडलायुक्त ने करायी स्व-गणना प्रक्रिया 

 मेरठ। शुक्रवार को जनगणना–2027 के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) अभियान के तहत मंडलायुक्त  मंडल  की स्व-गणना प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण कराई गई।

यह स्व-गणना प्रक्रिया अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जनगणना मंडल प्रभारी अभिमन्यु सिंह के मार्गदर्शन में तथा जिला प्रभारी  शिव कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुई।

इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा स्व-गणना की प्रक्रिया, उसकी उपयोगिता तथा जनसहभागिता के महत्व पर विस्तृत चर्चा की गई। मंडलायुक्त ने जनपद एवं मंडल के समस्त नागरिकों से अपील की कि वे जनगणना–2027 के अंतर्गत निर्धारित अवधि में स्वयं अपनी स्व-गणना अवश्य पूर्ण करें तथा इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं।अधिकारियों ने बताया कि स्व-गणना के माध्यम से नागरिक घर बैठे डिजिटल रूप से अपनी जानकारी सुरक्षित एवं सरल तरीके से दर्ज कर सकते हैं, जिससे जनगणना प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनेगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts