मेडिकल टेस्ट में कपसाड़ कांड का आरोपी निकला बालिग
वादी-प्रतिवादी अधिवक्ताओं ने बोर्ड के समक्ष की फाइनल बहस, जेजे बोर्ड 27 को सुनाएगा निर्णय
मेरठ। मेडिकल टेस्ट में कपसाड़ कांड के आरोपी की उम्र लगभग 19 साल निकल कर आई है। जेजे बोर्ड ने उम्र पर अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है जो 27 मई को सुनाया जाएगा। इससे पूर्व वादी और प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ताओं ने पर्व पर आखिरी बहस की और अपना पक्ष रखा।
बतादें सरधना के कपसाड़ गांव में 8 जनवरी को गांव का ही एक युवक खेत पर अपनी मां के साथ काम कर रही युवती को अगवा कर ले गया था। आरोप है कि युवक ने युवती की मां पर हमला किया था, जिसकी बाद में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया था।युवती को सकुशल बरामद करने के लिए पुलिस की 10 टीमें लगाई गई। करीब 48 घंटे के अंदर दोनों को सकुशल बरामद कर लिया गया। कोर्ट ने आरोपी युवक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया जबकि युवती अपने परिजनों के साथ घर लौट गई।
परिजनों ने आरोपी को बताया नाबालिग
गिरफ्तारी के बाद परिजनों ने आरोपी को नाबालिग बताया। तीन अधिवक्ताओं के पैनल ने कोर्ट में याचिका दायर की और इस मामले की सुनवाई जेजे बोर्ड में किए जाने की अपील की। मामला उम्र निर्धारण पर आकर अटक गया। आरोपी पक्ष ने कुछ दस्तावेज भी पेश किये लेकिन वादी पक्ष ने मेडिकल टेस्ट कराने की मांग उठा दी।
जेजे बोर्ड के आदेश पर हुआ मेडिकल टेस्ट
आरोपी की उम्र तय करने के लिए जेजे बोर्ड ने मेडिकल टेस्ट कराए जाने के आदेश किये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक कटारिया ने अपनी देखरेख में आरोपी का मेडिकल टेस्ट कराया और शनिवार को रिपोर्ट जेजे बोर्ड भेज दी जो गुरुवार को खोली जाएगी।


No comments:
Post a Comment