स्पोर्टस कारोबारी पर दबंग ने चढ़ाई कार
सौ मीटर कार से घसीटा सिर की टूटी तीन हडडी
मेरठ।ब्रहमपुरी थानाक्षेत्र के सरस्वती लोक में स्पोर्ट्स कारोबारी प्रदीप बंसल पर कुछ दबंगों ने कार चढ़ा दी। कार चढ़ाने के बाद वे लोग कारोबारी को 100 मीटर तक सड़क पर ही घसीटते चले गए। इस दुघर्टना में खेल कारोबारी बुरी तरह घायल हुए हैं।प्रदीप बंसल अब एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं कारोबारी के सिर की तीन हडि्डयां टूटी हैं। वारदात के बाद आरोपी कार को लेकर भाग गया।
सरस्वती लोक में रहने वाले प्रदीप बंसल के बेटे यश बंसल ने पुलिस को बताया कि उनकी नौचंदी मेले के पास स्पोर्ट्स आयटम बनाने की फैक्ट्री है। बुधवार रात पौने बारह बजे उनके पिता प्रदीप बंसल स्कूटी से घर सरस्वती लोक आ रहे थे।तभी कालोनी के गेट से कुछ दूरी पर एक आदमी सड़क के बीचोबीच कार खड़ी कर रहा था। प्रदीप बंसल ने कहा कि कार को साइड कर लें। ताकि वो निकल जाएं। इसी बात पर कार चालक गुस्सा गया। उसने पहले कार से स्कूटी में पीछे की तरफ टक्कर मारी। इसके बाद कार को 100 मीटर तक घसीटता ले गया।
सीसीटीवी चैक कर रही पुलिस
प्रदीप बंसल का सिर कार के पहिये में ऊपर से उतार दिया। पूरे मामले पर सीओ ब्रहमपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान कर उसकी अरेस्टिंग की जाएगी।


No comments:
Post a Comment