राष्ट्रपति भवन पहुंची आप पार्टी में चल रही रार

राघव चड्ढा ने लगाए उत्पीड़न के आरोप

 सीएम मान बोले-सात एमपी की मान्यता रद्द हो
चंडीगढ़ (एजेंसी)।आम आदमी पार्टी के बीच चल रही रार आज राष्ट्रपति भवन तक पहुंच गई। मंगलवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान अपने सभी विधायकों के साथ दिल्ली राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे।
वहीं उनसे पहले आम आदमी पार्टी छोड़ चुके राज्यसभा सांसद राघव चड्डा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, राजेंद्र गुप्ता ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।
राघव चड्ढा ने आप सरकार पर लगाया आरोप
मुलाकात के बाद सांसद राघव चड्ढा ने आप और पंजाब सरकार पर बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हमने राष्ट्रपति को बताया कि पंजाब सरकार किस तरह उन सांसदों के खिलाफ बदले की खतरनाक राजनीति के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है, जिन्होंने आप छोड़कर भाजपा जॉइन कर ली है। वर्ल्ड कप विजेता हरभजन सिंह के घर के बाहर आप कार्यकर्ताओं ने पंजाब पुलिस की मदद से गद्दार लिख दिया था।

इसके बाद, पंजाब में पद्मश्री राजेंद्र गुप्ता की फैक्टरी का पानी का कनेक्शन काट दिया गया। आप ने संदीप पाठक के खिलाफ भी दुर्भावनापूर्ण और मनगढ़ंत एफआईआर दर्ज करवाईं, और मीडिया के जरिए यह बात फैलाई गई कि उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

सीएम मान बोले-पंजाब के साथ धोखा किया
वहीं मुलाकात के बाद सीएम मान ने कहा कि आज राष्ट्रपति के सामने हमने देश में हो रही 'लोकतंत्र की हत्या' के खिलाफ मजबूती से आवाज बुलंद की है। असांविधानिक तरीके से पार्टियों को तोड़ना और ईडी-सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके दागी नेताओं को भाजपा की 'वाशिंग मशीन' में साफ करना हमारे लोकतांत्रिक ढांचे के साथ सीधा खिलवाड़ है।
हमने स्पष्ट कर दिया है कि पंजाब में 'ऑपरेशन लोटस' की घटिया चालें कभी भी कामयाब नहीं होंगी। हमारे विधायक लाखों पंजाबियों की आवाज हैं और पंजाबी कभी गद्दारी बर्दाश्त नहीं करते। आपका लोक सेवक होने के नाते मैं हर पंजाबी को विश्वास दिलाता हूं कि हम जनता के जनादेश और सांविधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts