सीएमओ ने रीता हॉस्पिटल से मांगा स्पष्टीकरण
चार दिन पहले बिल में गड़बड़ और अस्पताल की सुविधाओं को लेकर हुआ था हंगामा
मेरठ। शोभापुर स्थित रीता मल्टी स्पेशलिटी एवं ट्रॉमा सेंटर में मरीज के बिल को लेकर अस्पताल मालिक और तीमारदारों में हुए हंगामा की वीडियो वायरल होने के बाद मेरठ सीएमओ ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।अस्पताल को नोटिस जारी किया है कि 3 दिन के भीतर में अपना लिखित स्पष्टीकरण पूरे प्रकरण को लेकर भेजें।
वीडियो में तीमारदारों ने बताया कि जब उन्होंने अपने मरीज को यहां से रेफर करने पर बात कही तो अस्पताल के स्टाफ ने अस्पताल मालिक के आने का बहाना बनाकर सुबह 6 बजे से 11 बजे तक मरीज को रेफर करने में टालमटोल की। जब परिजन अस्पताल से बिल मांगा तो उन्हें 40000 का बिल जमा दिया इस पर अस्पताल स्टाफ और परिजनों के बीच जमकर बहस हुई।
वीडियो में तीमारदारों ने आरोप लगाया था कि अस्पताल के मालिक डॉक्टर अनुज पाराशर और स्टाफ ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मरीज को रेफर करने से इनकार कर दिया था, जिससे मरीज की हालत और गंभीर हो गई थी। इसके बाद तीमारदारों ने पैसा जमा कराया और उसके बाद ही मरीज को ले जाया गया।
सीटी स्कैन के लिए भी किया था रैफर
तीमारदारों ने बताया कि रीता अस्पताल में मरीज का सीटी स्कैन भी नहीं हो पाया था, उसके लिए भी मरीज को नंगलाताशी स्थित एक अन्य अस्पताल में भेजा गया। उन्होंने बताया कि पर्याप्त सुविधाएं भी अस्पताल में नहीं मिल रही थी इसके बाद भी आईसीयू में भी पूरी सुविधा नहीं थी जब हम अपने मरीज को ले जाने लगे तब यह प्रकरण हुआ।
सीएमओ डॉक्टर अशोक कटारिया के अनुसार 3 दिन पहले एक वीडियो उनके संज्ञान में आया था जिसमें रोहटा गांव के एक मरीज के इलाज के बिल को लेकर तीमारदारों और अस्पताल मालिक डॉ अनुज पाराशर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें तीमारदारो ने आरोप लगाया था कि एक रात में इलाज करने का 40000 बिल अस्पताल द्वारा बना दिया गया है और मरीज की हालत में भी सुधार नहीं है।
लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई
सीएमओ डॉक्टर अशोक कटारिया ने बताया कि फोन पर मुझे इसकी सूचना भी मिली थी और फिर मैंने वीडियो देखी। हालांकि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। हमने अपने स्तर से स्पष्टीकरण मांगा है, स्पष्टीकरण का जवाब और यदि कोई लिखित शिकायत आती है तो उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अस्पताल के मानकों की भी जांच कराई जाएगी


No comments:
Post a Comment