मेरठ में ऑपरेशन क्लीन: सड़क पर उतरी ट्रैफिक पुलिस, अवैध अतिक्रमण पर चला अभियान
मेरठ। मेरठ में “ऑपरेशन क्लीन” के तहत सड़क पर उतरे ट्रैफिक पुलिस बल ने अभियान चलाते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान एसपी ट्रैफिक और दो क्षेत्राधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और खुद सड़क पर उतरकर स्थिति का जायजा लेते हुए यातायात संचालन को नियंत्रित किया।
अभियान के दौरान फूड विभाग, नगर निगम और परिवर्तन दल की संयुक्त टीम ने भी मार्च करते हुए कार्रवाई में भाग लिया। टीमों ने सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण और बिना अनुमति लगाए गए अस्थायी ढांचों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया।लिसाड़ी रोड से लेकर अंजुम पैलेस तक चलाए गए इस अभियान में दुकानों के बाहर फैले अतिक्रमण को हटवाया गया और यातायात बाधित करने वाले अवरोधों को भी हटाया गया। प्रशासनिक टीमों ने व्यापारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में अतिक्रमण पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।अभियान के दौरान पूरे क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की सक्रिय मौजूदगी रही, जिससे यातायात व्यवस्था को काफी हद तक सुचारु किया गया।


No comments:
Post a Comment