महिला का शव मिलने से सनसनी
पहचान के प्रयास जारी, पुलिस जांच में जुटी
मेरठ। थाना परतापुर क्षेत्र के अंतर्गत रिठानी चौकी इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब पुट्ठा रोड स्थित रामनगर कॉलोनी के निकट जंगल में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद परतापुर थाना पुलिस और रिठानी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस प्रशासन द्वारा मौके पर महिला की पहचान कराने के लिए काफी प्रयास किए गए, लेकिन देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। आसपास के क्षेत्रों में सूचना प्रसारित कर और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर पहचान की कोशिश की गई, परंतु सफलता नहीं मिल पाई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है कि यह मामला हत्या का है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है।
इस बीच सामाजिक जन सेवा कल्याण समिति उत्तर प्रदेश मेरठ द्वारा भी लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति को इस महिला के संबंध में कोई जानकारी या पहचान मिलती है तो तत्काल थाना परतापुर के दिए गए संपर्क नंबरों पर सूचना दें। संपर्क के लिए 9454403993 तथा 8273039041 नंबर जारी किए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही महिला की शिनाख्त कर मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं और पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।


No comments:
Post a Comment