मेरठ प्रीमियर लीग में रोमांच चरम तक पहुंचा 

स्पार्टन एफसी ने  मेरठ यूथ फुटबॉल अकादमी  केा 2-0से  हराया 

 मेरठ। आईआईएमटी के फुटबॉल मैदान पर चल रही  मेरठ प्रीमियर लीग 2026 चरम तक पहुंच गया है।  नौवे दिन मेरठ प्रीमियर लीग के नौवें दिन मेरठ यूथ फुटबॉल अकादमी और स्पार्टन एफसी के बीच शानदार और संघर्षपूर्ण मुकाबला खेला गया। जिसमें स्पार्टन एफसी ने 2-0से शानदार जीत दर्ज की। 

 पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। दूसरे हाफ में स्पार्टन एफसी ने लगातार आक्रमण करते हुए मैच पर पकड़ बनानी शुरू की। 53वें मिनट में मेरठ यूथ फुटबॉल अकादमी के डिफेंडर के डिफ्लेक्शन से स्पार्टन एफसी को पहला गोल मिला। इसके बाद 60वें मिनट में स्पार्टन के अक्कू ने शानदार गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई, जो अंत तक बरकरार रही।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts