संजय दत्त स्टारर ‘आखिरी सवाल’ की नई तारीख का ऐलान

मुंबई। संजय दत्त स्टारर ‘आखिरी सवाल’ धीरे-धीरे अपनी रफ्तार पकड़ रही है और 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनती जा रही है।फिल्म का टीज़र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं की एक तनावपूर्ण और दिलचस्प झलक दिखाता है।
अब सेंसर बोर्ड से क्लीयरेंस और आधिकारिक हरी झंडी मिलने के बाद सभी चिंताएं आखिरकार दूर हो गई हैं। मेकर्स ने फिल्म की पूरी स्टार कास्ट को दिखाते हुए एक शानदार नया पोस्टर जारी किया है और आधिकारिक तौर पर फिल्म की भव्य सिनेमाई रिलीज की तारीख 15 मई 2026 घोषित कर दी है।
‘आखिरी सवाल’ का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म मेकर अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। निखिल नंदा द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म को निखिल नंदा और संजय दत्त ने प्रोड्यूस किया है, जबकि पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्जवल आनंद इसके को-प्रड्यूसर हैं। फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts