युद्धवीर सिंह ही रहेंगे मेरठ कॉलेज के प्राचार्य

  डॉ मनोज रावत की याचिका सर्वोच्च न्यायालय ने की खारिज

मेरठ। मंगलवार को देश के सर्वोच्च न्यायालय ने ऐतिहासिक निर्णय सुनाते हुए मेरठ कॉलेज के प्राचार्य पद का न्यायिक विवाद सदैव के लिए समाप्त कर दिया।  सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली ने अपना फैसला सुनाते हुए डॉ मनोज रावत की याचिका खारिज कर दी और इस प्रकार प्रो युद्धवीर सिंह ही अब मेरठ कॉलेज के प्राचार्य बने रहेंगे। 

बतादे उच्च शिक्षा सेवा आयोग ने विज्ञापन संख्या 49 के तहत उत्तर प्रदेश में प्राचार्य की भर्ती की थी। डॉ मनोज रावत का नाम मुख्य चयन सूची में भी नहीं था। डॉ मनोज रावत का नाम निदेशालय की अतिरिक्त चयन सूची में 59 वें नंबर पर था। डॉ मनोज रावत को बलिया जनपद स्थित बजरंग पीजी कॉलेज आवंटित किया गया था किंतु उन्होंने बलिया स्थित बजरंग महाविद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं किया था। इसके 8 महीने के बाद जब मेरठ कॉलेज के प्राचार्य डॉ सच्चिदानंद शर्मा ने प्राचार्य पद से त्यागपत्र दिया तब डॉ मनोज रावत ने निदेशालय में आवेदन कर मेरठ कॉलेज में अपनी नियुक्ति मांगी। महत्वपूर्ण बिंदु है की उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय की चयन संस्तुति पत्र नियमावली में आवंटित महाविद्यालय बदलने का कोई प्रावधान न होने के बावजूद निदेशालय द्वारा डॉ मनोज रावत को मेरठ कॉलेज आवंटित कर दिया गया और डॉ मनोज रावत ने अक्टूबर 2024 में मेरठ कॉलेज में कार्यभार ग्रहण कर लिया। मेरठ कॉलेज प्रबंधन तंत्र के द्वारा जो नियुक्ति पत्र उन्हें जारी किया गया उसमें भी यह अंकित था कि आपकी यह नियुक्ति इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्णय से संबंधित रहेगी। उत्तर प्रदेश हाई कोर्ट में इस नियुक्ति को चुनौती दी गई और फरवरी 25 में माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में निदेशालय के संस्तुति पत्र एवं मेरठ कॉलेज के प्रबंध तंत्र के नियुक्ति पत्र दोनों को अवैध माना। इसके बाद डॉ रावत डबल बेंच में गए और वहां भी उनकी नियुक्ति खारिज हुई। इसके बाद मई 2025 में यह विवाद सर्वोच्च न्यायालय जा पहुंचा और लंबी सुनवाई के बाद माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने इस पर  मंगलवार मई को डॉ. मनोज रावत की याचिका को खारिज कर दिया और इस प्रकार मेरठ कॉलेज के प्राचार्य पद का यह न्यायिक विवाद आज समाप्त हुआ। मेरठ कॉलेज के सचिव  विवेक कुमार गर्ग ने सर्वोच्च न्यायालय के इस निर्णय का स्वागत किया है। मेरठ कॉलेज के प्रबंध तंत्र के वरिष्ठ सदस्यों  संजीवेश्वर प्रकाश एवं  जयवीर सिंह ने मेरठ कॉलेज आकर प्रो युद्धवीर सिंह को बधाई दी और अपेक्षा जताई कि वे मेरठ कॉलेज के हित में सदैव कार्य करते रहेंगे। मेरठ कॉलेज की प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष डॉ ओपी अग्रवाल ने इसे न्याय की जीत बताया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts