जिला जज ,डीएम व एसएसपी ने किया किशोर गृह व नारी निकेतन का निरीक्षण
मेरठ। शनिवार को जिला जज अरविन्द कुमार मिश्रा-द्वितीय, डीएम डा. वी.के. सिंह व एसएसपी अविनाश पांडे द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, सूरजकुंड बाल गृह व राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन लालकुर्ती (नारी निकेतन) का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में किशोरो से वार्ता करते हुये उनसे खान-पान, दवाई, खेलकूद, पेशी, पैरवी हेतु वकील, योगा, स्वास्थ्य आदि विषयो पर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी किशोरो को योगा, मेडिटेशन, खेलकूद आदि गतिविधियां कराई जाए।
सूरजकुंड बालगृह पर जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने बच्चो से वार्ता करते हुये उनसे खान-पान, पढाई, दवाई, स्वास्थ्य, खेलकूद आदि विषयो पर जानकारी प्राप्त की। जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन लालकुर्ती (नारी निकेतन) में बच्चो को दी जा रही सुविधाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डा. अशोक कटारिया, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नम्रता सिंह प्रथम, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर, सूरजकुंड बाल गृह तथा नारी निकेतन का स्टॉफ सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment