एमडी ने किया  33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र मोहनपुरी एवं 33/11 केवी उपकेन्द्र लेडिज पार्क का औचक निरीक्षण 

अधिकारियों को  निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

 फॉल्ट की स्थिति मे तुरन्त कार्यवाही एवं उपभोक्ताओं को, समयबद्ध सूचना देने के निर्देश

मेरठ। प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता  ने शनिवार को  33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र मोहनपुरी एवं 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र लेडिज पार्क, का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान उपभोक्ताओं को निर्वाध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराना था।

 प्रबन्ध निदेशक सर्वप्रथम 33/11 केवी उपकेन्द्र मोहनपुरी पहुँचे जहाँ उन्होनें कन्ट्रोल पैनल्स, ट्रांफार्मर की स्थिति, 11 केवी एवं 33 केवी वी०सी०बी० की कार्य प्रणाली को परखा। उन्होनें लॉग बुक, शिकायत रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया। प्रबन्ध निदेशक ने बिजलीघर यार्ड में स्थापित ट्रान्सफार्मरों एवं प्रोटेक्शन युनिटों जैसे सी.टी./पी.टी. तथा कैपीसीटर बैंक आदि के रख-रखाव एवं िनयमित परीक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होनें बिजलीघर परिसर मे स्वच्छता एवं सुव्सवस्थत रख-रखाव सुनिश्चिच करेन के निर्देश दिए।

33 केवी उपकेन्द्र मोहनपुरी का निरीक्षण करने के उपरान्त प्रबन्ध निदेशक ने 33/11 केवी बिजलीघर लेडिज पार्क, मेरठ का निरीक्षण किया गया, जहाँ उन्होनें फीडरों की इनकमिंग व आउटगोइंग रिले, ट्रांसर्फामर की लोड की स्थिति तथा विभिन्न विद्युत उपरणों की कार्यक्षमता का जायजा लिया। उन्होनें अधिकारियो को निर्देशित किया कि बढती गर्मी के मद्देनजर सभी विद्युत व्यवस्थाओं को पूर्णतः दुरूस्त रखा जाए, जिससे उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति कराई जा सके। साथ ही ट्राफार्मरों की लोड बैलेन्सिग एवं प्रोटेक्शन सिस्टम की कार्यशीलता की नियमित जाँच सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान प्रबन्ध निदेशक ने कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों के कडाई से अनुपालन पर विशेष जोर दिया। उन्होने निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी कार्य करते समय हैलमेट, दस्ताने, सेफ्टी शूज एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करें जिससे दुर्घटनाओं की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। प्रबन्ध निदेशक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए तथा उपभोक्ताओं से संवेदनशील एवं शिष्ट व्यवहार बनाए रखा जाए। उन्हानें कहा कि स्थानीय फॉल्ट अथवा आपात स्थिति की सूचना समयबद्ध रूप से उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जाए तथा मौके पर किये जा रहे कार्यों की नियमित प्रगति रिपोर्ट एवं फोटों ट्वीटर/एक्स एवं व्हाट्अप ग्रुप के माध्यम से साझा किया जाए। प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि ग्रीष्म काल की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियो मे उपभोक्ताओं को सुचारू एवं गुणवत्ता पूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना डिस्कॉम की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण सर्मपण एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts