नाबालिग बच्चे की हत्या के मामले बोले संगीत सोम ऐसी मानसिकता को जड़ से खत्म करना जरूरी, वरना परिणाम बुरे हो सकते हैं
आराेपी के एनकाउंटर करने पर गाजियाबाद पुलिस को दी बधाई
मेरठ। भाजपा के फायरब्रांड नेता और सरधना सीट से पूर्व विधायक संगीत सोम ने गाजियाबाद में नाबालिग बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराए जाने पर पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद गंभीर है और इसमें सामने आई मानसिकता चिंताजनक है।
सोम ने कहा कि इस मामले में पुलिस की कार्रवाई सही है और वह मैं इसकी सराहना करता हूं। संगीत सोम ने रविवार को राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया।इस दौरान पाल समाज के लोगों को आमंत्रित कर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह बयान दिया। संगीत सोम ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए बेहद खतरनाक हैं और इन्हें समय रहते रोकना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक नाबालिग बच्चे को बहला-फुसलाकर गलत सवाल पूछे गए। उन्होंने कहा कि ऐसी मानसिकता को जड़ से खत्म करना जरूरी है, वरना इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
सोम बोले- जेहादी मानसिकता वाली हरकत
संगीत सोम ने कहा- जिस तरह की जेहादी मानसिकता के साथ ये हरकत की गई है। एक नाबालिग बच्चे को बुलाकर उसे ये कहकर क्या तुमने कभी बकरे की हलाली देखी है। इससे मानसिकता देखिए कैसी मानसिकता पनप रही है। पुलिस ने इस मानसिकता को जड़ से कुचल दिया उसके लिए गाजियाबाद पुलिस को बधाई देता हूं।
ऐसे लोगों को यहीं कुचलना जरुरी
इससे खराब मानसिकता और कोई नहीं हो सकती, इसे यहीं कुचलना बहुत जरूरी है। अगर इसे नहीं कुचला गया तो भारत को दूसरा लेबनान या पाकिस्तान बनने में देर नहीं लगेगी। कुर्बानी के नाम पर लोगों की हत्या की जा रही है। अगर यह संख्या बढ़ गई तो क्या स्थिति होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।जो लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं, वे गंदी मानसिकता के लोग हैं। वे देश और प्रदेश में आतंकवाद फैलते देखना चाहते हैं। एक नाबालिग बच्चे की हत्या के मामले में उसे जो न्याय मिला है, उस पर इस तरह की बातें करना गलत है और ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए।


No comments:
Post a Comment