प्रेम प्रसंग के चलते  किशोरी अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से कूदी

मुस्लिम युवक से प्रेम प्रसंग, रविवार को होनी थी पंचायत्र, बॉयफ्रेंड ने आने से मना किया

मेरठ। थाना मेडिकल  क्षेत्र में  एक किशोरी रविवार को अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से कूद गई। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, किशोरी का दूसरे समुदाय के एक युवक से प्रेम संबंध चल रहा था।शनिवार को भाई ने दोनों को एक साथ पकड़ लिया था। रविवार को आज दोनों पक्षों में पंचायत होनी थी। मगर किशोरी के बॉयफ्रेंड ने आने से इनकार कर दिया। इसके बाद किशोरी ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। किशोेरी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हे। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। 

मूलरूप से हस्तिनापुर की रहने वाली एक किशोरी की 2 साल पहले मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले जुनैद से दोस्ती हो गई। दोनों छिप छिप कर मिलने लगे। परिवार को पता चला तो वह शहर में शिफ्ट हो गए और किराए का मकान लेकर रहने लगे।शनिवार को घर पर कोई नहीं था। किशोरी से मिलने उसका बॉयफ्रेंड आ गया। इसी दौरान दोनों को किशोरी के भाई ने पकड़ लिया। हालांकि बॉयफ्रेंड को चेतावनी देकर परिवार के लोगों ने छोड़ दिया।

तय किया गया कि दोनों पक्ष बैठकर इस समस्या का समाधान निकालेंगे। रविवार सुबह दोनों परिवारों के बीच पंचायत होनी थी। किशोरी पक्ष की ओर से युवक पक्ष को फोन किया गया, मगर कॉल रिसीव नहीं की गई।किशोरी ने फोन मिलाया तो युवक ने आने से मना कर दिया।

विवाद के बाद तीसरी मंजिल से कूदी

युवक और उसके परिवार ने जब पंचायत में आने से मना कर दिया तो परिवार में विवाद शुरू हो गया। देखते देखते विवाद इतना बढ़ गया कि किशोरी अपने अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर पहुंची और वहां से नीचे छलांग लगा दी।इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन फानन में लोग किशोरी को लेकर मेडिकल कॉलेज आ गए और भर्ती करा दिया।

रीढ़ की हड्डी और पैर में हुआ फ्रैक्चर

चिकित्सकों ने किशोरी का उपचार शुरू किया। X-RaY कराया तो पता चला रीढ़ की हड्डी और पैर में फ्रैक्चर हो गया है। कुछ देर में युवती के रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंचने शुरू हो गए। सूचना पाकर मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बात की। फिलहाल किशोरी का उपचार किया जा रहा है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts