सपा विधायक अतुल प्रधान को पुलिस ने सकौती टांडा में रोका

अतुल प्रधान, सरकार पर लगाया तानाशाही का आरोप

 बुलंदशहर किसान आंदोलन में जाने पर लगी पाबंदी

मेरठसमाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और सरधना विधायक अतुल प्रधान को शनिवार रात पुलिस ने सकौती टांडा में रोक लिया। विधायक रविवार को बुलंदशहर जिले के वहांपुर गांव में चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ जाने वाले थे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें उनके विधानसभा क्षेत्र और बुलंदशहर जाने से पहले ही रोक दिया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों और विधायक के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
विधायक अतुल प्रधान के अनुसार, उनका कार्यक्रम बुलंदशहर के किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानने का था। लेकिन उन्हें रोकने के लिए प्रशासन ने भारी तैयारी कर रखी थी। सीओ कंकरखेड़ा और सीओ मवाना के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने सकौती टांडा में नाकाबंदी कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। विधायक ने आरोप लगाया कि उन्हें न केवल बुलंदशहर जाने से रोका जा रहा है, बल्कि अपने ही विधानसभा क्षेत्र में लोगों के दुख-सुख के कार्यक्रमों में शामिल होने से भी वंचित किया जा रहा है।
अतुल प्रधान ने सरकार को घेरा

पुलिस की इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अतुल प्रधान ने इसे 'तानाशाही सरकार' का कृत्य बताया। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज दबाने के लिए पुलिस बल का दुरुपयोग किया जा रहा है। विधायक ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी पुलिस की इस घेराबंदी की जानकारी साझा की और प्रशासन पर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाया। दूसरी ओर, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts