फैशन केवल ग्लैमर नहीं बल्कि एक गंभीर करियर विकल्प भी - प्रशांत कुमार 

इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट की ओर से फैशन नॉमिनेशन सेरेमनी का आयोजन

मेरठ। शहर में इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट की ओर से फैशन नॉमिनेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें फैशन इंडस्ट्री से जुड़े कई विशेषज्ञ और मेहमान शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रशांत कुमार और सेलिब्रिटी गेस्ट राधिका अवस्थी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के दौरान प्रशांत कुमार ने कहा कि फैशन आज के समय में एक तेजी से बढ़ता हुआ प्रोफेशनल करियर है और नई पीढ़ी के बच्चों को इसमें आगे बढ़कर अपना भविष्य बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि फैशन केवल ग्लैमर नहीं बल्कि एक गंभीर करियर विकल्प भी है, जिसमें कई अवसर मौजूद हैं।

उन्होंने मेरठ की मौजूदा स्थिति पर बात करते हुए कहा कि यहां अभी फैशन इंडस्ट्री को लेकर प्रोफेशनल स्तर की सुविधाएं और विशेषज्ञों की कमी है। उन्होंने सुझाव दिया कि शहर में और अधिक फैशन कॉलेज और प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म तैयार किए जाने चाहिए, ताकि युवाओं को सही दिशा मिल सके।

प्रशांत कुमार ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि अगर उनके बच्चे फैशन इंडस्ट्री में करियर बनाने का सपना देखते हैं, तो उन्हें उनका समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और सहयोग मिलने पर बच्चे इस क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

उन्होंने मुंबई और दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा कि अब फैशन केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। मेरठ जैसे शहरों में भी फैशन शो और प्रोफेशनल इवेंट्स आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिल सके।कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने भी फैशन इंडस्ट्री में बढ़ते अवसरों और युवाओं की भागीदारी पर अपने विचार रखे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को फैशन के क्षेत्र में करियर के प्रति जागरूक करना बताया गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts