ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने इस्तीफा दिया
आरोप- सत्ता IRGC कमांडरों के कंट्रोल में; सीनियर अफसर ने इस्तीफे का दावा खारिज किया
तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी।ईरान में राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई को अपना इस्तीफा भेजा है। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, पजशकियान ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि देश की सत्ता पर अब पूरी तरह इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडरों का कंट्रोल हो गया है।
रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि, पजशकियान के मुताबिक फरवरी में अमेरिका और इजराइल के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से उनकी सरकार को बड़े फैसलों में शामिल नहीं किया जा रहा है और वास्तविक नियंत्रण सैन्य नेतृत्व के हाथों में चला गया है।
हालांकि, ईरानी प्रेसिडेंट कार्यालय में संचार और सूचना प्रसार विभाग के डिप्टी चीफ सैयद मेहदी तबातबाई ने इस रिपोर्ट को खारिज किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि राष्ट्रपति पजशकियान जनता की सेवा से पीछे नहीं हटेंगे।
उन्होंने इन खबरों को अफवाह बताते हुए कहा कि जैसे ईरानी जनता एकता और प्रतिरोध के रास्ते से पीछे नहीं हटेगी, वैसे ही पेजेशकियन भी लोगों की सेवा जारी रखेंगे।


No comments:
Post a Comment