सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर काली पल्टन मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन 

 मेरठ। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत ज्योतिर्लिंग आयोजन के अवसर पर औघड़नाथ मंदिर, मेरठ में कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत राज्य स्तरीय ज्योतिर्लिंग आयोजन के अवसर पर औघड़नाथ मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमित अग्रवाल, माननीय विधायक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में हरिकान्त अहलूवालिया, महापौर मेरठ नगर निगम ने सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण तथा भारतीय संस्कृति के गौरवशाली इतिहास पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री  के द्वारा लाईव प्रसारण के माध्यम से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। आयोजन शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts