उल्का गुप्ता की “रजनी की बारात” का टीजर ऑउट

मुंबई। रोमांस, कॉमेडी, मेलोड्रामा और बिहारी फ्लेवर से भरपूर फिल्म “रजनी की बारात” का बहुप्रतीक्षित टीजर रिलीज हो गया है। दरभंगा शहर की खूबसूरत लोकेशंस, देशी बिहारी भाषा और एक लड़की द्वारा अपने प्यार को पाने के लिए बारात लेकर निकलने की दिलचस्प कहानी ने टीजर रिलीज हो गया है।
“झांसी की रानी” और “केरला स्टोरी 2” फेम अभिनेत्री उल्का गुप्ता फिल्म में रजनी के किरदार में नजर आ रही हैं। करीब एक मिनट के इस टीजर की शुरुआत बिहार के दरभंगा शहर में एक बिहारी स्टाइल “लौंडा नाच” के अनाउंसमेंट से होती है। इसके बाद रजनी का दमदार संवाद सुनाई देता है — “हमको रज्जन से शादी करनी है।”
एक मिनट के इस टीजर में दबंग रजनी, चॉकलेट बॉय कनिष्क, मेलोड्रामैटिक सुनीता राजवार और अड़ियल अश्वथ भट्ट के किरदारों की शानदार एंट्री देखने को मिलती है। बिहारी संस्कृति और छोटे शहर की भावनाओं को मजेदार अंदाज में पेश करती यह फिल्म फैमिली ऑडियंस के लिए एक एंटरटेनिंग पैकेज साबित होने वाली है। फिल्म “रजनी की बारात” 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts