बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' का नया गाना रिलीज

मुंबई। बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'बंदर' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। यह एक सस्पेंस क्राइम थ्रिलर है, जिसमें बॉबी देओल एक टीवी स्टार की भूमिका में हैं। फिल्म का नया गाना 'क्यों मजा आ रहा है' रिलीज किया गया। बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर गाना शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "मजेदार, थोड़ा शरारती… लेकिन बहुत ज्यादा आकर्षक। गाना 'क्यों मजा आ रहा है' अब रिलीज हो चुका है।" गाने में बॉबी देओल और सपना पब्बी हैं। गाने में बॉबी देओल के किरदार का एक सॉफ्ट साइड देखने को मिल रहा है। रोमांटिक ट्रैक में फिल्म की इमोशनल दुनिया की झलक देखने को मिलती है। सॉफ्ट मेलोडी के पीछे रिश्तों की टूटन, मानसिक संघर्ष और भावनाओं को दिखाया गया है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts