मुंबई। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह पोस्ट-कोविड दौर में मुख्य भूमिका निभाते हुए दुनिया भर में 3700 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय पुरुष अभिनेता बन गए हैं। धुरंधर फ्रेंचाइज़ी की शानदार सफलता के साथ रणवीर ने न सिर्फ सिनेमाघरों में अपना दबदबा फिर से स्थापित किया है, बल्कि खुद को आज के भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में भी शामिल कर लिया है।
पोस्ट-कोविड दौर में रणवीर की थिएटर यात्रा ‘फिल्म 83’ से शुरू हुई, जिसने दुनिया भर में 184.36 करोड़ रुपए की कमाई की। इस फिल्म को इसकी भावनात्मक कहानी और रणवीर के दमदार अभिनय के लिए काफी सराहा गया। इसके बाद वह जयेशभाई जोरदार में नजर आए, जिसने वैश्विक स्तर पर 24.1 करोड़ रुपए कमाए, जबकि सर्कस ने 39.6 करोड़ रुपए का कारोबार किया। हालांकि इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन मिला-जुला रहा, लेकिन रणवीर ने हमेशा अपने अलग किरदारों और दमदार अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींचा।


No comments:
Post a Comment