सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, दुर्घटनाएं कम करने पर जोर

विकास भवन में डीएम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 

 मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, परिवहन विभाग, मेरठ विकास प्राधिकरण, नगर निगम, रोडवेज, चिकित्सा विभाग, आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने शहर के मार्गों पर मौजूद गड्ढों (पॉट होल्स) के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रमुख मार्गों पर जंक्शन सुधार, साइन बोर्ड लगाने और ब्लैक स्पॉट्स पर आवश्यक सुधार कार्य करने पर जोर दिया गया।बैठक में बताया गया कि जनपद में मई 2025 की तुलना में मई 2026 में सड़क दुर्घटनाओं में कमी दर्ज की गई है। अधिकारियों ने कहा कि आगे भी सुधार कार्यों के जरिए दुर्घटनाओं में और कमी लाने का लक्ष्य रखा गया है।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts