लारा दत्ता ने बताई असली खूबसूरती के मायने
मुंबई। फिल्म और ग्लैमर की दुनिया में खूबसूरती को हमेशा अहम माना जाता है, लेकिन इसको लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता ने कुछ साल पहले अपने विचार साझा किए थे, जिनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बताती दिख रही है कि आखिर असली खूबसूरती क्या होती है।
वायरल हो रहे इस पुराने वीडियो में दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान लारा दत्ता से एक दिलचस्प सवाल पूछती नजर आती हैं। वह उनसे पूछती हैं कि क्या एक खूबसूरत इंसान होना मुश्किल होता है। इस सवाल का जवाब देते हुए लारा दत्ता ने बेहद आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ''असली खूबसूरती इंसान के अंदर होती है। अगर किसी इंसान को खुद पर भरोसा हो, वह अपने सपनों पर विश्वास करता हो और जिंदगी की मुश्किलों का सामना करने की हिम्मत रखता हो, तो वही असली सुंदरता है। जो इंसान अंदर से मजबूत होता है और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करता है, वही वास्तव में सुंदर कहलाता है।''

No comments:

Post a Comment

Popular Posts