मरिंडा गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन
इनामी बदमाश नितिन कौशिक हिस्ट्रीशीटर घोषित
मेरठ। मेरठ पुलिस ने कुख्यात मरिंडा गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और बदमाश पर शिकंजा कस दिया है। थाना मेडिकल पुलिस ने गैंग के सक्रिय सदस्य नितिन कौशिक उर्फ मोनू की हिस्ट्रीशीट खोल दी है, जिसका क्रमांक 24 A दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार नितिन कौशिक लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है और उसके खिलाफ दर्जनों गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वह थाना मेडिकल में दर्ज रंगदारी के एक मामले में काफी समय से फरार चल रहा था।
पुलिस ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है, जिसे बढ़ाकर 25 हजार रुपये किए जाने की प्रक्रिया भी चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और उसकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में संगठित अपराध और गैंग गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।


No comments:
Post a Comment