आलोक सिसौदिया को मिला सरदार वल्लभ भाई पटेल मेमोरियल अवार्ड 

मेरठ । अहमदाबाद में फिल्म सिटी में आयोजित सरदार वल्लभ भाई पटेल मेमोरियल अवार्ड 2026 समारोह में देशभर से 25पर्यावरण व समाजसेवियों को रघुराज पीपल मेन फाउंडेशन ने सम्मानित किया जिसमें मेरठ उत्तर प्रदेश के आलोक सिसोदिया को भी आमंत्रित किया गया और सम्मानित किया।

डॉ रघुराज सिंह ने आलोक सिसौदिया को जमीन से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सम्मानित किया । उन्होंने कहा कि श्री सिसोदिया वैसे तो भाजपा के पदाधिकारी हैं लेकिन पर्यावरण, जलसंरक्षण जैसे कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले हैं।उनके सम्मानित होने की सूचना से मेरठ में उनके प्रियजनों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts