हापुड़ से मेरठ तक उमड़ा जनसैलाब, धर्मेंद्र भारद्वाज के अभिनंदन में गूंजा सम्राट हेवंस होटल
मेरठ।मेरठ-गाजियाबाद स्थानीय प्राधिकरण से विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज द्वारा जनपद हापुड़ के जमीनी एवं संघर्षशील कार्यकर्ता एडवोकेट परमानंद कौशिक को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर मेरठ स्थित सम्राट ह्वेनस होटल, गढ़ रोड में भव्य आभार एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हापुड़, धौलाना, पिलखुआ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, दादरी समेत विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में पहुंचे समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नेता पंडित परमानंद शर्मा ने की। इस दौरान लोगों ने भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज का पुष्प गुच्छ एवं विशाल फूलमालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त किया। वहीं एडवोकेट परमानंद कौशिक एवं जय हो एक सामाजिक संस्था के संस्थापक संयोजक एडवोकेट कपिल शर्मा ने भगवान परशुराम का प्रतीक फरसा भेंट कर धर्मेंद्र भारद्वाज का सम्मान किया।
अपने संबोधन में एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा “भारतीय जनता पार्टी केवल राजनीति नहीं, बल्कि सेवा, संगठन और संस्कार की विचारधारा है। पार्टी ने हमेशा जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का कार्य किया है। एडवोकेट परमानंद कौशिक लंबे समय से समाज और संगठन के बीच सक्रिय रहकर जनसेवा कर रहे हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे पार्टी की रीति-नीति एवं जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए क्षेत्र की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।”उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से समाजहित एवं जनसेवा को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को और मजबूत करने का आह्वान भी किया।
वहीं एडवोकेट परमानंद कौशिक ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों, समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि क्षेत्र के प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ जनता की आवाज बनकर कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान समर्थकों में भारी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने एडवोकेट परमानंद कौशिक को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में विधायक बनने की दुआएं भी प्रेषित कीं। पूरे समारोह में भाजपा एवं संगठन के समर्थन में जोरदार नारे गूंजते रहे और सम्राट ह्वेनस होटल परिसर देर तक जनसमर्थन के उत्साह से सराबोर रहा।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रॉबिन गुर्जर, देवेंद्र शर्मा, एडवोकेट कपिल शर्मा, नित्यानंद शर्मा, भगत सिंह सिसोदिया, मंडल अध्यक्ष योगेश सिसोदिया, गुड्डू पंडित जी, विजय शर्मा जी, ललित कौशिक, संजय शर्मा, देवा प्रधान, योगेश गॉड, नरेश शर्मा जी, अजय पाल नागर जी, योगेंद्र, मनोज राणा, रामदत्त शर्मा, सुधीर वत्स, व्यापारी नेता मनोज गोयल, रामवीर राघव, मोहित शर्मा, मुकेश एवं मनोज चेयरमैन सहित अनेक गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment