जनगणना में लापरवाह 98 कार्मिकों पर मुकदमा दर्ज

विभिन्न विभागों के कार्मिकों पर कार्रवाई, सबसे ज्यादा डीआईओएस कार्यालय के कार्मिक

मेरठ। जनगणना का दूसरा चरण शरू हो गया है। सभी विभाग इसको पूरा कराने में जुटे हैं। ऐसे में ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले भी सामने आ रहे हैं। अब जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम डॉ. वीके सिंह ने इनके खिलाफ ​कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने बताया कि जनगणना में ड्यूटी में लगे 98 कार्मिकों के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही बरते जाने के कारण संबंधित विभागों द्वारा मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार 98 कार्मिकों में कंकरखेड़ा जोन के 51 और मुख्यालय से 48 कर्मियों के नाम इस सूची में शामिल हैं। विभागों के अनुसार बात करें तो डीआईओएस कार्यालय के 32 कार्मिक, बीएसए कार्यालय के 30, जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय से 1, बाल विकास एवं पुष्टाहार से 11 और मेरठ कॉलेज कार्यालय के 14 कार्मिक शामिल हैं। इन कार्मिकों द्वारा डयूटी में लापरवाही की गई है। साथ ही कुछ ऐसे भी हैं जो ट्रेनिंग में भी शामिल नहीं हुए थे। जिन लोगों पर यह कार्रवाई हुई है, उनके द्वारा कोई भी प्रपत्र ऐसा नहीं दिखाया गया है, जिसमें उनको ड्यूटी में कुछ रियायत दी जाए। इसीलिए इनके खिलाफ यह कार्रवाई हुई है। वहीं दूसरी और जनगणना के दूसरे चरण में शामिल कार्मिकों को ट्रेनिंग भी दी जा रही है, ताकि उनको अपने कार्य के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और कार्य को जल्द पूरा किया जा सके।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts