राष्ट्रीय लोकदल ने मनाई भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के तत्वाधान में आज मेरठ जनपद में भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 39वीं पुण्यतिथि को एसजीएम गार्डन बेगमपुल पर मनाया गया और उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभी ने अर्पित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव(संगठन) त्रिलोक त्यागी ने कहा कि मैंने स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के चरणों में बैठकर राजनीति की शुरुआत की है और हमारा परम कर्तव्य है कि उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का हम सब प्रण लें और देश को उन्नत बनाने के लिए गांव को मजबूत बनाने का हम सब लोग कार्य करें। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह कहां करते थे कि देशशाली का रास्ता खेत और खलियानों से होकर गुजरता है तो हमारी भी नैतिक ज़िम्मेदारी है कि हम सब उनके आदर्शो पर चलना का कार्य करें और जैसे स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जात-पात रहित समाज की कल्पना करते आज उसको साकार करने का समय आ गया है। राष्ट्रीय लोकदल को मज़बूती देने का समय आ गया और जयंत चौधरी के हाथों को मज़बूत करने का समय आ गया है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक सिवालखास गुलाम मोहम्मद ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी अल्पसंख्यक हितों की बात करते थे अल्पसंख्यक समाज को साथ लेकर चलते थे और सर्व समाज की बात करते थे हम सब उनको आज अपनी खिराज-ए-अक़ीदत पेश कर रहे हैं आज वह हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनके विचार हमें नई ऊर्जा देने का काम करते हैं।
राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि दलित समाज को खेतिहार बनाने का काम स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी ने किया और उनका अनुसरण आज पूरा देश कर रहा है पूरा देश आज उनको याद कर रहा है उनके विचारों को याद कर रहा है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर क्षेत्र तरसपाल मालिक ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के अनुयायी पूरी दुनिया में हैं और चौधरी चरण सिंह के विचार हमें नई ऊर्जा देने का काम करते हैं, समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का काम करते हैं इसलिए हम सब प्रण करें कि उनके विचारों के साथ गांव-गांव जाने का काम करेंगे और राष्ट्रीय लोकदल को मज़बूत करने का काम करेंगे।
संगीता दोहरे प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल(सामाजिक न्याय मंच) ने अपने सबोधन में कहा कि दलित समाज का हित अगर कहीं सुरक्षित है तो भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के विचारों के साथ सुरक्षित है, बाबा साहब के संविधान के साथ सुरक्षित है। चौधरी चरण सिंह जी द्वारा सामाजिक न्याय की अलख जगाने का काम किया गया और वही सामाजिक न्याय की अलख आज चौधरी जयंत सिंह जी मज़बूत करने का काम कर रहे हैं।
वरिष्ठ नेता सुनील रोहटा ने कहा कि भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह आज हनारे बीच में नहीं है लेकिन उनके बताये हुए रास्ते पर चलकर समाज तरक्की के रास्ते पर है और उन्नति की ओर अग्रसर है।क्षेत्रीय अध्यक्ष(युवा) आसिफ चौधरी ने कहा कि युवा शक्ति के द्वारा चौधरी चरण सिंह जी को पढ़ा जा रहा है उनकी लिखी किताबों को आज का युवा पढ़ रहा है उनके विचारों को अपना रहा है और आगे बढ़ने का कार्य कर रहा है।कार्यक्रम आयोजक जिला अध्यक्ष(युवा)अभिमन्यु ललसाना ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया और सभी का आने पर धन्यवाद व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव(संगठन)त्रिलोक त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मालिक,विधायक गुलाम मोहम्मद,जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज,राष्ट्रीय सचिव प्रबुद्ध कुमार, नरेंद्र खजूरी, संगीता दोहरे, ऋचा सिंह, विवेक बाफ़र, अभिमन्यु ललसाना, सुनील रोहटा, आतिर रिजवी,हेमंत प्रजापति,रणवीर दहिया,दीपक तोमर,दिलप्रीत कोहली,संजय पनवाड़ी,गौरव जिटोली,दीपक गून, प्रताप लोईया,बीना पूनिया,बीना सिंह, ज्योति शर्मा,ज़हीर अब्बासी,बाबूराम प्रजापति,अभिषेक चौधरी, सतीश त्यागी,विश्वास प्रमुख,सतेंद्र तोमर,अंजू चौधरी आदि के साथ सैकड़ों की संख्या में लोगों में प्रतिभाग किया।


No comments:
Post a Comment