मेरठ महानगर के लिए 16 मंडल प्रभारी घोषित
भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र अध्यक्ष ने जारी की सूची, संगठन को मिलेगी मजबूती
मेरठ। अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव की भाजपा ने अभी से तैयारी आरंभ कर दी है। इसी परिपेक्ष में शनिवार को भाजपा ने मेरठ महानगर के लिए 16 नए मंडल प्रभारियों की सूची जारी की है। बागपत रोड स्थित कार्यालय में यह सूची पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया ने जारी की। पार्टी का उद्देश्य संगठनात्मक ढांचे को मजबूती प्रदान करना है। इस नियुक्ति में वर्तमान जिला उपाध्यक्षों, जिला मंत्रियों और जिला कोषाध्यक्षों पर भरोसा जताया गया है।
मेरठ शहर विधानसभा क्षेत्र में चार मंडल प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इनमें मेरठ नगर में जिला मंत्री डाॅली गुप्ता, महाराजा अग्रसेन में जिला मंत्री डॉ. सुनीता सैनी, फूलबाग में जिला मंत्री अजय दीवान और ब्रह्मपुरी मंडल में जिला मंत्री दीपक वर्मा शामिल हैं।
इसी प्रकार, मेरठ दक्षिण क्षेत्र में भी छह प्रभारियों को दायित्व सौंपा गया है। मलियाना में जिला उपाध्यक्ष वीनस शर्मा, जागृति विहार में जिला मंत्री सुशील प्रजापति, मेरठ देहात में जिला मंत्री विभोर चौधरी, माधव नगर में जिला उपाध्यक्ष ललित नागदेव, रिठानी में जिला कोषाध्यक्ष अमित गर्ग और शास्त्रीनगर मंडल में जिला उपाध्यक्ष विशाल कन्नौजिया को मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस माैके पर भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment